बिहार में बीते कुछ दिनों से अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. हत्या, लूट, अपहरण जैसे संगीन वारदातों की स्टोरी मीडिया की हेडलाइन बन रही हैं. बैखौफ अपराधी पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है. यहां सोमवार (24 मार्च) की सुबह-सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना के बाद नाराज गांववालों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर हनुमान मंदिर के समीप की है. मृतक की पहचान सेवतापुर निवासी वीर यादव के पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जब युवक अपने घर पर रात को खाना खाने बैठा हुआ था, तभी किसी ने कॉल कर उसे घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया. युवक घर से बाहर निकला और काफी देर तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. वहीं आज सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि युवक का शव गांव के ही खेत में पड़ा हुआ है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. युवक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. पीड़ित परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm