Jharkhand


धुर्वा इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गर्मी से राहत पाने के लिए एक व्यक्ति डेमना लोहरा घर से निकलकर मैदान में सो रहा था। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार एक वाहन में सवार युवकों ने उसे कुचल दिया। हादसे में डेमना लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:15 pm
धुर्वा इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गर्मी से राहत पाने के लिए एक व्यक्ति डेमना लोहरा घर से निकलकर मैदान में सो रहा था। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार एक वाहन में सवार युवकों ने उसे कुचल दिया। हादसे में डेमना लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। घटना के बाद वाहन सवार युवक मौके से भागने लगे। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर एक आरोपित युवक वैभव को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं फरार अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। स्थानीय लोगों का कहना है वाहन में सवार युवक नशे की हालत में थे।

जिले में स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में खेल अभ्यास के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद संबंधित विद्यालय सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. घटना के कारण बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है. जिला खेल अधिकारी तूफान कुमार पोद

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 12:01 pm
जिले में स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में खेल अभ्यास के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद संबंधित विद्यालय सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. घटना के कारण बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है. जिला खेल अधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि आशंका है कि प्रैक्टिस के दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से ऐसा हुआ. विभाग द्वारा सरकार से मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.दुमका जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने बताया कि दुमका के स्कूली छात्राओं के लिए तरह-तरह के खेलों, योगा, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया है. इसी में यह घटना घटी. उन्होंने कहा कि श्वेता टुडू एक अच्छी फुटबॉलर थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग के वरीय अधिकारियों से बातकर खिलाड़ी कल्याण कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगे एहतियात बरतते हुए कैंप मैं भाग लेने वाली अन्य बच्चियों के लिए मेडिकल जांच की व्यवस्था की जाएगी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ान के बीच में तकनीकी खराबी आने के बाद क्रैश हो गया. गोजुबावी गांव की सीमा के अंदर रेडबर्ड कंपनी के दो-सीटर ट्रेनिंग प्लेन के क्रैश होने से इलाके में हलचल मच ग

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:57 am
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ान के बीच में तकनीकी खराबी आने के बाद क्रैश हो गया. गोजुबावी गांव की सीमा के अंदर रेडबर्ड कंपनी के दो-सीटर ट्रेनिंग प्लेन के क्रैश होने से इलाके में हलचल मच गई. अच्छी बात यह है कि ट्रेनी पायलट इस हादसे में बच गया जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया.हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और आगे की जांच शुरू कर दी है. चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि कम ऊंचाई पर उड़ते समय एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी. क्रैश लैंडिंग की कोशिश के दौरान, एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा लाइट के खंभे से टकरा गया और फिर प्लेन जमीन पर गिर गया. पुलिस ने कहा कि घटना के समय एयरक्राफ्ट में सिर्फ एक ट्रेनी पायलट सवार था. अच्छी बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर नया विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (VB-G RAM G Act) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. ग्

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:22 pm
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर नया विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (VB-G RAM G Act) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अधिनियम एक जुलाई से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा. एक अन्य अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (MGNREGA) को निरस्त कर उसके स्थान पर नया अधिनियम लागू किया जाएगा. अधिसूचना में आश्वासन दिया गया है कि MGNREGA से नए ढांचे में परिवर्तन सुचारू रूप से होगा और श्रमिकों के लिए कोई समस्या नहीं होगी

महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:21 pm
महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आगामी 1 जून से उस विशेष पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च करने जा रही है, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं 2500 रुपये प्रति माह की सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगी. यह योजना, जिसे 'महिला समृद्धि योजना' या संभावित रूप से 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के नाम से जाना जाएगा, 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है. सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाए.