देवघर जिले के जसीडीह स्थित पागल बाबा आश्रम के मंदिर से भगवान के मुकुट और दानपात्र की चोरी हो गई :
देवघर जिले से बड़ी खबर आ रही है. एक आश्रम के मंदिर से चांदी के मुकुट और दानपात्र से पैसों की चोरी हो गई है. जसीडीह थाना क्षेत्र के पागल बाबा आश्रम में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट और दान पात्र से सारे पैसे चोर उड़ा ले गए. चोरों ने भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति के चांदी के मुकुट सहित चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति, दो दान पेटी तोड़कर उसमें से करीब एक लाख रुपये और मंदिर से अन्य सामानों की चोरी कर ली. गुरुवार रात में चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मूर्ति, मुकुट, दान पेटी के रुपये व अन्य सामान लेकर फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाने के एसआई विनोद कुमार ने पुलिस बलों के साथ मंदिर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के पास स्थित गौशाला से दोनों दान पेटियां बरामद कर ली. मंदिर के पुजारी धनंजय कुमार पाठक ने बताया कि गुरुवार की रात 9:00 बजे मंदिर का दरवाजा बंद करके वह सोने चले गये थे. शुक्रवार को सुबह एक व्यक्ति ने आकर कहा कि मंदिर की दान पेटी गायब है.इसके बाद पुजारी और लीलानंद पागल बाबा विद्यापीठ के प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा ने मंदिर में जाकर देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है. भगवान पर लगे मुकुट गायब हैं. इसके बाद चोरी की आशंका होने पर जांच-पड़ताल की, तो पाया कि चांदी के मुकुट, चांदी की 4 चरण पादुकाएं, राधा कृष्ण भगवान की 2 चांदी की मूर्तियां, शंकर भगवान का चांदी का अरघा, चांदी की 2 बड़ी कटोरियां, दान पेटी में रखे करीब एक लाख रुपये गायब हैं. इसके बाद घटना की सूचना थाने को दी गई. पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm