Jharkhand


गिरिडीह में सीसीएल के क्रशर में खूनी संघर्ष में मारे गए दिलीप दास के परिजनों से मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की: पांच मई की देर शाम को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्रशर (सीपी साइडिंग) के पास खूनी संघर्ष हो गया था. यहा खंडीहा निवासी दिलीप दास की हत्या कर

News Pratyaksh | Updated : Fri 08th May 2026, 12:30 pm
गिरिडीह में सीसीएल के क्रशर में खूनी संघर्ष में मारे गए दिलीप दास के परिजनों से मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की: पांच मई की देर शाम को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्रशर (सीपी साइडिंग) के पास खूनी संघर्ष हो गया था. यहा खंडीहा निवासी दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर काफी हो हंगामा भी हुआ. मृतक दिलीप की मां ने मुफस्सिल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के विधायक सह सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार मृतक दिलीप के घर पहुंचे. मृतक दिलीप की मां कौशल्या देवी और उनके घर के अन्य सदस्यों से मंत्री ने मुलाकात की. इस दौरान मृतका की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम को दिलीप अपनी बहन के घर बगुलवाटांड जा रहा था. इसी बीच सीसीएल के अधिकारी रामसागर समेत अन्य कर्मियों ने उसकी हत्या कर दी. मंत्री ने कौशल्या की मां से कहा कि 'जो भी मदद होगी, की जाएगी, रोजगार भी दिलाने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा जो भी मदद है की जाएगी

जिले के कोयनारा गांव के किसान संतोष ने बंजर भूमि में खेती कर एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, तकनीकी ज्ञान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से खेती को समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है. संतोष ड्रिप इरिगेशन प्रणाल

News Pratyaksh | Updated : Fri 08th May 2026, 12:29 pm
जिले के कोयनारा गांव के किसान संतोष ने बंजर भूमि में खेती कर एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, तकनीकी ज्ञान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से खेती को समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है. संतोष ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से स्ट्रॉबेरी की खेती कर सालाना लाखों रुपए कमा रहे हैं. प्रगतिशील किसान संतोष ने अपने खेत में इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (IFS) अपनाकर एक सफल और अनुकरणीय मॉडल स्थापित किया है. किसान संतोष साहू ने बताया कि पूर्व में भी हमलोग खेती बाड़ी करते थे, लेकिन उससे कुछ लाभ नहीं होता था और जीवन भी अच्छे से नहीं चल पाता था. इसलिए खेती बाड़ी छोड़ चुके थे, जमीन भी बेकार पड़ी हुई थी. फिर क्या काम करें, क्या नहीं, इस ख्याल के साथ काम के अभाव में भटक रहे थे. इसी दौरान जिला उद्यान विभाग के तकनीकी पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह के संपर्क में आने के बाद मैंने अपनी बेकार पड़ी जमीन पर खेती करने की योजना बनाई.

पंजाब के अमृतसर शहर से बड़ी खबर है, जहां देर रात खासा कैंप स्थित आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद लोग अपने घर

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:03 pm
पंजाब के अमृतसर शहर से बड़ी खबर है, जहां देर रात खासा कैंप स्थित आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अमृतसर में धमाका धमाके की जानकारी मिलते ही अमृतसर रूरल और अर्बन पुलिस के साथ-साथ आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई. इलाके की घेराबंदी करके सुरक्षा कड़ी कर दी गई. फोरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गए. सबूत इकट्ठा करने का काम जारी है.

झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली B.Ed, M.Ed एवं B.P.Ed संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अपरिहार्य कारणों का हवा

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:02 pm
झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली B.Ed, M.Ed एवं B.P.Ed संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक टालने का निर्णय लिया है. इस संबंध में पर्षद ने मंगलवार को आधिकारिक सूचना जारी कर दी. जारी नोटिस के अनुसार, पहले यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी, लेकिन अब इस तिथि को परीक्षा नहीं ली जाएगी. पर्षद ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी.परीक्षा स्थगित होने से हजारों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है. कई छात्र लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और अंतिम चरण की तैयारी में जुटे थे. अचानक परीक्षा टलने से उनकी रणनीति पर असर पड़ा है, हालांकि पर्षद के इस निर्णय को देखते हुए अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त समय मिल गया है, जिसका उपयोग वे अपनी तैयारी को और मजबूत करने में कर सकते हैं.

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियलगोरा क

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th May 2026, 12:11 pm
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियलगोरा के समीप एक ऑटो और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. इस हादसे में ऑटो में सवार राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए हैं. घायल सभी लोग बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के अमलाबाद के रहने वाले हैं.बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सासाराम-डेहरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और धनबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. घटना में घायल परिवार के मुखिया परमेश्वर ठाकुर, जिन्हें सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं.उन्होंने बताया कि जियलगोरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे. ऑटो में परमेश्वर ठाकुर की पत्नी राजमणि देवी, भाई का बेटा कृष्ण कुमार ठाकुर, भाई की पत्नी मौसम कुमारी और नतनी सोनम सुमन सवार थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन और दूसरों के खिलाफ ट्रायल कर रही बेंगलुरु कोर्ट से कहा कि वह कार्रवाई की प्रगति विवरण में एक स्टेटस रिपोर्ट (स्थिति रिपोर्ट) जमा करे, जिसमें उन गवाहों की संख्या बताई जाए जिनसे पूछताछ

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th May 2026, 12:09 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन और दूसरों के खिलाफ ट्रायल कर रही बेंगलुरु कोर्ट से कहा कि वह कार्रवाई की प्रगति विवरण में एक स्टेटस रिपोर्ट (स्थिति रिपोर्ट) जमा करे, जिसमें उन गवाहों की संख्या बताई जाए जिनसे पूछताछ की गई, जिनकी सुनवाई होनी बाकी है, और केस पूरा होने में लगने वाला अनुमानित समय शामिल हो.यह मामला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. बेंच ने दर्शन की उस रिट याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें केस में बेल की मांग की गई थी.सुनवाई के दौरान, दर्शन की ओर से पेश सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त, 2025 को बेल खारिज की है, तब से याचिकाकर्ता ने कुल मिलाकर एक साल जेल में बिताया है.बेंच के सामने यह दलील दी गई कि उन्हें वे बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं जो एक अंडरट्रायल कैदी को दी जाती हैं. रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से क्वारंटाइन सेल में रखा गया था और उन्होंने कहा, "मुझे बेसिक सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं.दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया. बेंच ने अपनी रजिस्ट्री को सेशंस केस के स्टेटस के बारे में बेंगलुरु कोर्ट से एक रिपोर्ट मांगने का भी निर्देश दिया.