Jharkhand


रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:58 am
रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच-75 स्थित काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया।परिजनों का आरोप है कि माधुरी दहेज प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मृतिका के पति विकास महतो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जाम के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है।#RatuNews #JharkhandNews #RanchiNews #BreakingNews #NH75Jam #kathitandchowk #NEWSPRATYASKH

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jul 2026, 11:47 am
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर नई दिल्ली। मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और पी.बी. वराले की पीठ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सोनम की रिहाई से चल रहे ट्रायल में बाधा उत्पन्न हो सकती है। हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट की टिप्पणी पर जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कथित कमियों के आधार पर राहत देकर गलती की। अदालत ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के आधारों से जुड़े विवाद जांच को प्रभावित करने का आधार नहीं बन सकते। पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि आरोपी को गिरफ्तारी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। 'जमानत नियम है, लेकिन…' सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि "जमानत नियम है और जेल अपवाद", लेकिन इस मामले में पहले भी मेरिट के आधार पर जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं और ट्रायल शुरू हो चुका है। ऐसे में इस चरण पर आरोपी को राहत देना उचित नहीं होगा। 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं हुआ तो दोबारा जमानत का विकल्प अदालत ने यह भी कहा कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल में पर्याप्त प्रगति नहीं होती या वह पूरा नहीं होता, तो सोनम रघुवंशी नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं। मेघालय सरकार ने दी थी चुनौती यह आदेश मेघालय सरकार की उस याचिका पर आया, जिसमें हाई कोर्ट द्वारा सोनम को दी गई राहत को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गई थी और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का शव 10 दिन बाद मिला था और उसकी पहचान टैटू के आधार पर हुई थी। #SupremeCourt #SonamRaghuvanshi #RajaRaghuvanshi #Meghalaya #CourtNews #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews https://www.newspratyaksh.com/ #LatestNews #Judiciary #newspratyaksh

झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित सदरयाडीह में एक दर्दनाक हादसे में नए सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक करीब एक महीने से बंद था, जिसके कारण उसके अंदर जहरीली गैस भर गई थी

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jul 2026, 11:45 am
झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित सदरयाडीह में एक दर्दनाक हादसे में नए सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक करीब एक महीने से बंद था, जिसके कारण उसके अंदर जहरीली गैस भर गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह क्षेत्र लंबे समय से जहरीली गैस के रिसाव, भू-धंसान और जमीन के नीचे लगी आग जैसी समस्याओं से जूझ रहा है और इसके लिए BCCL प्रबंधन जिम्मेदार है। ग्रामीणों का कहना है कि इन खतरों के बावजूद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। 10 फीट गहरे टैंक में उतरे थे दोनों मजदूर जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बंद पड़े नए सेप्टिक टैंक को खोलने के बाद दो मजदूर उसकी सफाई के लिए अंदर उतरे। टैंक करीब 10 फीट गहरा था। अंदर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान दिलीप महतो (सदरयाडीह निवासी) और राजेश महतो (अंधारी, महुदा थाना क्षेत्र निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस जांच शुरू, पोस्टमार्टम कराया जाएगा घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि BCCL परियोजना के आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीण वर्षों से जहरीली गैस, भू-धंसान और भूमिगत आग जैसी गंभीर समस्याओं के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में पत्राचार किया जाएगा। #Dhanbad #Jharkhand #Baghmara #BCCL #BreakingNews #JharkhandNews #Accident #WorkerSafety #LatestNews #PoliceInvestigation #PratyakshNews

मुजफ्फरपुर डबल मर्डर: बेंगलुरु में बैठे बेटे ने CCTV पर लाइव देखी खौफनाक वारदात, उड़ गए होश

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:39 am
मुजफ्फरपुर डबल मर्डर: बेंगलुरु में बैठे बेटे ने CCTV पर लाइव देखी खौफनाक वारदात, उड़ गए होश मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामबाग चौरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत बेटे ने घर के सीसीटीवी कैमरों के जरिए अपने माता-पिता के घर में संदिग्ध गतिविधियां लाइव देखीं, जिसके बाद उसने तत्काल पड़ोसी को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति के बेटे निखिल कुमार, जो बेंगलुरु में नौकरी करते हैं, ने सोमवार शाम अपने मोबाइल से घर के CCTV कैमरों का लाइव फीड देखा। फुटेज में घर के अंदर दो-तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। इसी दौरान उनकी मां नीलम कुंवर जान बचाने के लिए घर की छत की ओर भागती हुई नजर आईं। यह दृश्य देखकर निखिल के होश उड़ गए। निखिल ने तुरंत अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने मुजफ्फरपुर में रहने वाले पड़ोसी अमित कुमार उर्फ चिक्कू को फोन कर तत्काल घर पहुंचने का अनुरोध किया। पड़ोसी जब टॉर्च लेकर मकान के प्रथम तल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य बेहद दर्दनाक था। कमरे में अशोक कुंवर का शव खून से लथपथ पलंग पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर ने धारदार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।#Muzaffarpur #Bihar #DoubleMurder #CCTV #BreakingNews #CrimeNews #MuzaffarpurNews #BiharNews #Mithanpura #PoliceInvestigation #LatestNews #IndiaNews #CrimeUpdate #PratyakshNew

मिसिर बेसरा का नेटवर्क कमजोर! 25 लाख का इनामी अजय महतो गिरफ्तार, सारंडा से लौटने पर पुलिस ने दबोचा

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jul 2026, 12:50 pm
मिसिर बेसरा का नेटवर्क कमजोर! 25 लाख का इनामी अजय महतो गिरफ्तार, सारंडा से लौटने पर पुलिस ने दबोचा सुरक्षाबलों के दबाव में बिखर रहा माओवादी संगठन, एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश तेज देश के कभी सबसे ताकतवर नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) का नेटवर्क लगातार कमजोर पड़ता दिख रहा है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई के बीच संगठन के शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्य तेजी से गिरफ्तार हो रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य और 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के करमू मांझी गांव से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों के लगातार अभियान और रसद की कमी के चलते मिसिर बेसरा ने अपने साथियों को जंगल छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर लौट जाने की सलाह दी थी। अजय महतो भी इसी के बाद अपने गांव लौट आया था, लेकिन खुफिया एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी अभियान के दौरान लातेहार से रविंद्र गंझू को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि सीसी मेंबर आकाश मंडल, सचिन मॉर्डी और रवि सरदार के दलमा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना है। वहीं बेला सरदार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया जा चुका है। टेक विश्वनाथ और उसकी पत्नी नीलिमा तेलंगाना लौटकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, फिलहाल एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, असीम मंडल, 15 लाख के इनामी मोछु समेत कई नक्सलियों की तलाश जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड-ओडिशा सीमा से लगे सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि मिसिर बेसरा के साथ अब केवल दो सक्रिय माओवादी—करमचंद हेंब्रम और रंजीत—ही बचे हैं। पुलिस के अनुसार, अजय महतो पिछले दो दशकों से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में 240 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी हत्याकांड, लांजी ब्लास्ट समेत कई बड़े नक्सली हमलों में वांछित था और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मामलों में भी उसकी तलाश थी। #Jharkhand #Naxal #AjayMahato #MisirBesra #Giridih #Saranda #Maoist #JharkhandPolice #BreakingNews #CrimeNews #NaxalOperation #NewsPratyaksh

सुहर्ष कुमार गुप्ता बने झारखंड टॉपर, 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की AIR 455 :

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jul 2026, 12:49 pm
सुहर्ष कुमार गुप्ता बने झारखंड टॉपर, 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की AIR 455 : रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। हालांकि इस बार भी राज्य का कोई छात्र देश की टॉप-100 रैंक में जगह नहीं बना सका, लेकिन सुहर्ष कुमार गुप्ता ने 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य के अन्य मेधावी छात्रों में रांची के ज्ञानेंद्र गर्व ने AIR 676 हासिल की है। उन्हें परीक्षा में 665 अंक प्राप्त हुए और उनका परसेंटाइल 99.96 रहा। ज्ञानेंद्र के पिता कुमार मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ हैं, जबकि उनकी माता कुमारी अंजली सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई जेवीएम श्यामली और 10वीं की शिक्षा डीएवी कपिलदेव स्कूल से पूरी की है। इसके अलावा रांची के अक्षत प्रेम ने AIR 2034 के साथ 642 अंक, शाकिब अहमद ने AIR 2282 के साथ 640 अंक, मयंक कुमार ने AIR 3211 तथा सर्वजीत ने AIR 4271 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष रांची से करीब 10 हजार छात्रों ने NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें कई अभ्यर्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से NEET UG 2026 के टॉपर बने हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। देशभर में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। एनटीए के अनुसार, इस वर्ष 19 छात्रों ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से अधिक अंक हासिल किए हैं। समय पर परिणाम जारी होने से मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित समय पर पूरी होने की उम्मीद है। भले ही झारखंड का कोई छात्र टॉप-100 में स्थान नहीं बना पाया, लेकिन सुहर्ष कुमार गुप्ता की AIR 455 और अन्य छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राज्य की शैक्षणिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित किया है। #NEETUG2026 #SuharshKumarGupta #JharkhandTopper #AIR455 #NEETResult #JharkhandNews #RanchiNews #MedicalAspirants #NTA #EducationNews #SuccessStory