झारखंड के सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. गुरुवार से ही तेज हवा के साथ वज्रपात, गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश शुरू हो गयी. गढ़वा, पलामू, धनबाद में सुबह से ही बारिश होने लगी थी. जबकि दोपहर बाद हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, गुमला में बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर अभी 23 मार्च तक नहीं थमेगा. यानी कि कई जिलों में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश होगी.रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की नम हवा के साथ उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण पूरे झारखंड सहित राज्य से सटे बिहार के आस-पास के जिले में बारिश शुरू हो गयी है. इस वजह से 21, 22 और 23 मार्च को भी कई इलाकों में बारिश होगी. राजधानी में शुक्रवार को भी कई इलाकों में तेज हवा, गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं. इसके अलावा गुमला, सिमडेगा में भी बारिश की संभावना है. लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात के आसार हैं.मौसम में बदलाव के कारण सभी जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. देवघर में 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. जबकि रांची में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. 24 मार्च से मौसम सामान्य रहने की संभावना है. अभिषेक आनंद ने बताया कि यह बारिश न तो साइक्लोनिक है और न ही प्री नसून है. ऐसी स्थिति में जब- जब जहां बादल का निर्माण होगा, बारिश होगी
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm