अपराधियों के हमले से घायल युवक की मौत हो गई है. मौत रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह हो गई. युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. उधर दीभा मोहल्ला में मातम छाया हुआ है. अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल बाहर हैं.बता दें कि शहर के मेन रोड में जामा मस्जिद के समीप गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था. जिससे दीभा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता (पिता संतोष गुप्ता) गंभीर रूप से घायल हो गया था. तत्काल सदर पुलिस और आम लोगों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया.बाद में घायल यवुक को वहां से भी रेफर कर दिया गया. परिजनों ने हजारीबाग में आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ देर इलाज करने के बाद युवक को रांची रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.जानकारी के अनुसार अंकित स्कूटी से पुराना पेट्रोल पंप की ओर से घर लौट रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने जामा मस्जिद के पास रोक कर लोहे की रॉड, चाकू समेत अन्य चीजों से मारकर उसे अधमरा कर दिया. इसके बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है. घटना के बाद मेन रोड में अफरा तफरी मच गई.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm