Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन और रणजी ट्रॉफी खिलाने के नाम पर 6 माह पहले एक शिक्षक से एक करोड़ रुपए की ठगी की गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान किसलय पल्लव के रूप में हुई है. दरअसल, दुमका नगर था

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 12:00 pm
जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन और रणजी ट्रॉफी खिलाने के नाम पर 6 माह पहले एक शिक्षक से एक करोड़ रुपए की ठगी की गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान किसलय पल्लव के रूप में हुई है. दरअसल, दुमका नगर थाना में यह केस 12 अक्टूबर 2025 को सरकारी विद्यालय के शिक्षक बुलबुल कुमार ने दर्ज कराया था. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि दुमका शहर के बख्शी बांध के रहने वाले किसलय पल्लव ने मेरे बेटे आशुतोष आनंद को भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर19 और रणजी ट्रॉफी में चयन करवा देने के नाम पर किस्तों में मुझसे एक करोड़ रुपए लिए. यह पैसे 50 लाख नकद और 50 लाख ऑनलाइन के माध्यम से दिए गए. रुपए लेने के बाद किसलय पल्लव ने बीसीसीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर के द्वारा निर्गत किया गया एक लेटर मुझे सौंपा, जिसमें यह जिक्र किया गया था कि मेरे बेटे का चयन अंडर-19 टीम में कर लिया गया है. लेटर में बीसीसीआई का लोगो भी लगा था. जब हमने उस लेटर की वास्तविकता का पता लगाया तो पता चला कि लेटर नकली है. टीम में मेरे बेटे का नाम नहीं है. तभी मुझे शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है.इसके बाद शिक्षक ने नगर थाना में मामले के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला केस संख्या 185/25 में दर्ज किया और जांच में जुट गई, जो लगभग छह माह बाद पुलिस ने रविवार को किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि ठगी का शिकार होने वाले आवेदनकर्ता बुलबुल कुमार की मौत इस बीच बीमारी की वजह से हो गई.

जिले के पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में रामगढ़ पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गोली लगी है. आरोपी की पहचान रैलीगढ़ा निवासी, सनी सिंह के रूप में हुई है. मौके से 02 देसी पिस

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:56 am
जिले के पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में रामगढ़ पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गोली लगी है. आरोपी की पहचान रैलीगढ़ा निवासी, सनी सिंह के रूप में हुई है. मौके से 02 देसी पिस्तौल, 01 मोबाइल फोन और 01 लेदर बैग भी बरामद किया गया है. इस ऑपरेशन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के लिए एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया था, जो लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की. इसी दौरान यह इनपुट मिला कि भुरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए.पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फायरिंग कर रहे अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम सनी सिंह, ग्राम रैलीगढ़ा बताया. घायल सनी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपा

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:54 am
हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया. पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिनिकी भुयान शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए.रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा, 'लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना.' चीफ मिनिस्टर की पत्नी ने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि उनके पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं. उन्होंने कहा, 'दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है. असम पुलिस जांच करेगी और सच सामने लाएगी.'सीनियर कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं और विदेशों में इन्वेस्टमेंट और एसेट्स हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां शर्मा पर मिस्र, यूएई और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया.

Royal Enfield ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Guerrilla 450 को बाजार में उतारा था. इसकी लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपन

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:54 am
Royal Enfield ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Guerrilla 450 को बाजार में उतारा था. इसकी लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं. इस मोटरसाइकिल में अब एक नया 'Base Premium' वेरिएंट जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है और यह सिर्फ़ एक ही कलर स्कीम, Tarmac Black में उपलब्ध है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में उतारा गया नया Base Premium वेरिएंट, Hunter 350 के लाइनअप में एंट्री-लेवल Factory Black वेरिएंट से ऊपर रखा गया है. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेस सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। जेएमएम और कांग्रेस के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच सरयू राय का यह बयान राज्य की सियासत में नए समीकरणों की संभावनाओं को जन्म दे रहा है

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:46 am
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेस सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। जेएमएम और कांग्रेस के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच सरयू राय का यह बयान राज्य की सियासत में नए समीकरणों की संभावनाओं को जन्म दे रहा है।सरयू राय ने दावा किया कि झारखंड में ऐसी राजनीतिक स्थिति बन सकती है, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा को न तो कांग्रेस के सहारे की जरूरत होगी और न ही भाजपा के समर्थन की।उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीतिक साहस दिखाते हैं तो वे स्वयं बाहर से बिना किसी शर्त के समर्थन देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 विधायकों का आंकड़ा जरूरी है।जेएमएम के पास 34 विधायक हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के चार विधायक, भाकपा माले के दो विधायक और जयराम महतो का एक वोट मिलाकर यह संख्या 41 तक पहुंचती है।राय ने जोर देकर कहा कि इस स्थिति में सरकार चलाने के लिए कांग्रेस या भाजपा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने इसे व्यवहारिक और संभव विकल्प बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए।    

महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:44 am
महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है. सोशल गैदरिंग से लौटते समय हुआ हादसा. खबरों के मुताबिक, नासिक जिले के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में राज बैंक्वेट हॉल और वेडिंग वेन्यू में शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट कोचिंग क्लास के लिए सोशल गैदरिंग रखी गई थी.
Follow us
Categories
Latest News
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था,

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था,

Fri 12th Jun 2026 01:39 pm
साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या

साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या

Fri 12th Jun 2026 01:35 pm
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध

Fri 12th Jun 2026 01:34 pm
बिहार विधान परिषद की 10 खाली सीटों पर आज सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे.

बिहार विधान परिषद की 10 खाली सीटों पर आज सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे.

Thu 11th Jun 2026 01:28 pm
उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.

Thu 11th Jun 2026 01:27 pm
Popular Categories