सवारी गाड़ी ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत : लातेहार : जिले के मनिका और पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बकोरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए.इनमें से पांच की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी का इलाज मनिका अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई. जबकि घायल असमीना बीवी, रानी खातून, सुहानी परवीन, गफ्फार हुसैन आदि की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के रहने वाले हैं.दरअसल, मनिका प्रखंड के रेवत गांव के रहने वाले एक परिवार के लोग कव्वाली सुनने के लिए पलामू के लेस्लीगंज गए थे. कव्वाली सुनने के बाद सभी लोग यात्री वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बकोरिया पेट्रोल पंप के पास अचानक यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि यात्री गाड़ी चकनाचूर हो गई. वहीं गाड़ी पर सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए.इधर, टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और घटना की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी. सूचना के बाद सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मनिका अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर उमेश और सत्येंद्र कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया. इलाज के दौरान मजहर हुसैन की मौत हो गई.इधर, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई लोगों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर है.इधर, स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात तक कव्वाली सुनने के कारण चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी. इसी कारण यह हादसा हुआ होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm