मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाने को लेकर विवाद : धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोप है कि पुलिस ने बच्चों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया है. लाठीचार्ज की घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. आधा दर्जन से अधिक बच्चे और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.दरअसल, सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची.लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने माहौल को शांत करने की बजाय महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज कर दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बरवाअड्डा-टुंडी सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया. थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ.मामले को लेकर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. उन्होंने बताया कि आपसी मारपीट में लोग घायल हुए हैं. स्थिति को शांत करने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची थी. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला सत्य पाया गया तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm