Jharkhand


CBSE के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है. बोर्ड के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे तक पोर्टल पर 14,000 के करीब यूजर्स सक्रिय रहे, जबकि 28,000 से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके हैं.दरअसल

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:06 pm
CBSE के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है. बोर्ड के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे तक पोर्टल पर 14,000 के करीब यूजर्स सक्रिय रहे, जबकि 28,000 से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके हैं.दरअसल, सोमवार को री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन ही पोर्टल बंद था. इसके बाद CBSE की ओर मंगलवार को पोर्टल फिर से चालू किए जाने की जानकारी दी गई, लेकिन कई छात्रों का कहना है कि समस्याएं अब भी बनी हुई हैं. छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई तकनीकी सुधार भी किए गए हैं. इनमें सबसे प्रमुख सत्र की समय-सीमा बढ़ाई गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सके. CBSE ने कहा कि तकनीकी और साइबर सुरक्षा टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, जिससे प्लेटफॉर्म सुरक्षित, विश्वसनीय और छात्र-अनुकूल बना रहे. बोर्ड ने छात्रों से आवेदन करते समय आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता ह

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:06 pm
#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि सूरज बकरीद की छुट्टी पर गुरुवार शाम को घर आया था. घटना की सूचना पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं समस्तीपुर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.आक्रशोति परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है, जिस युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या की है, वह रिश्ते में चचेरा भाई लगता है. वह पूर्व में भी जेल में जा चुका है और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी, हमलोग पोस्टमार्टम करने नहीं देंगे.चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या: जानकारी के अनुसार, युवक ने घर में घुसकर अपने ही चचेरे भाई को तीन गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान दादपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था.

#newspratyaksh #CentralGovernment #SalaryStructure केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:05 pm
#newspratyaksh #CentralGovernment #SalaryStructure केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है. लेकिन इस बार वेतन तय करने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम यानी "फैमिली यूनिट फॉर्मूला" में बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है. अगर सरकार इस नए फॉर्मूले को मंजूरी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर सीधे ₹69,000 हो सकती है.7वें वेतन आयोग तक एक कर्मचारी के परिवार को 3 यूनिट माना जाता था. इसमें कर्मचारी और पत्नी को 1-1 यूनिट और दो बच्चों को आधा-आधा (0.5) यूनिट गिना जाता था. अब नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार को सौंपे ज्ञापन में इसे बदलकर 5 यूनिट करने की जोरदार पैरवी की है: कर्मचारी और जीवनसाथी: 1 - 1 यूनिट (कुल 2) दो बच्चे: 0.8 यूनिट प्रति बच्चा (कुल 1.6) आश्रित माता-पिता: दोनों मिलाकर 0.8 यूनिट कुल जोड़: 5.2 यूनिट, जिसे राउंड ऑफ करके 5 यूनिट माना गया है

झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत भेलव मेन सुभाष बाउरी (52) की बुधवार सुबह खोदो नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित थे. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th May 2026, 11:00 am
झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत भेलव मेन सुभाष बाउरी (52) की बुधवार सुबह खोदो नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित थे. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं बरोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैमृतक मुराइडीह कॉलोनी में जलापूर्ति कार्य में वाटर सप्लाई का काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं. उनका पैतृक आवास बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में है

बेतला नेशनल पार्क सहित पूरा पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) इस समय भीषण और जानलेवा गरमी की चपेट में है. कभी ठंडी बयार के लिए मशहूर रहने वाले पलामू टाइगर रिजर्व का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. जंगलों में भी गर्म हवाएं चल रही है. जंगल सफारी के

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th May 2026, 10:59 am
बेतला नेशनल पार्क सहित पूरा पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) इस समय भीषण और जानलेवा गरमी की चपेट में है. कभी ठंडी बयार के लिए मशहूर रहने वाले पलामू टाइगर रिजर्व का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. जंगलों में भी गर्म हवाएं चल रही है. जंगल सफारी के दौरान हीटवेव (लू ) का कहर का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए पर्यटकों का आगमन बैकफुट पर चला गया है. आसमान से बरसती आग ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों का जीना भी दूभर कर दिया है. भीषण तपिश और लू के थपेड़ों से जंगलों में हाहाकार मचा है, जिससे जंगली जानवर अत्यधिक बेचैन हैं. नवजात और नन्हें जंगली जानवरों की मौत की अपुष्ट खबरें मिल रही है. सदियों पुराने कई प्राकृतिक जलस्रोतों को सुख गए है. पानी की एक-एक बूंद के लिए जंगलों में त्राहि-त्राहि मची है. बेकाबू प्यास और भीषण बेचैनी से तड़पते जानवर अब रिजर्व की सुरक्षित सीमा को छोड़कर बाहरी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं, जहां मौत के सौदागर (शिकारी) हाथ में फंदे और जहर लिए उनके इंतजार में बैठे शिकार कर रहे हैं.पीटीआर की सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी गर्मी पहले कभी नहीं देखी थी. पानी की तलाश में हिरण, बाइसन और जंगली सुअर रोज हमारे खेतों की तरफ आ रहे हैं. हाल ही में बाइसन ने एक को मार डाला है. रात को डर के मारे कोई घर से बाहर नहीं निकलता. जंगल के अंदर पानी बिल्कुल नहीं है. कुछ बाहरी लोग रात के समय पानी के गड्ढों के पास संदिग्ध हालत में घूमते देखे गए हैं, जो पक्के तौर पर शिकार के इरादे से आते हैं

रांची स्थित रिम्स में मंगलवार की शाम चतरा से इलाज कराने आए मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में चिकित्सक और परिजन दोनों पक्ष घायल हो गए. जानका

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th May 2026, 10:58 am
रांची स्थित रिम्स में मंगलवार की शाम चतरा से इलाज कराने आए मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में चिकित्सक और परिजन दोनों पक्ष घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक मरीज का पैर फुला हुआ था साथ में दर्द की समस्या थी. अस्पताल के ओपीडी डॉक्टर ने उपचार के दौरान मरीज को देखा और कुछ जरूरी जांच लिखने के बाद कुछ दिन बाद दोबारा आने को कहा. मरीज ने कहा कि वह काफी दूर से आया है, लिहाजा वह प्राइवेट लैब से जांच कराकर आने की बात कही. पीड़ित पक्ष का कहना है कि इतना कहते ही डॉक्टर भड़क गए और कहा कि तुम्हारे घर जाकर अच्छे से तुम्हारा इलाज करते हैं. अस्पताल के अंदर जूनियर डॉक्टर्स बड़ी संख्या में मेडिसिन ओपीडी और एक्सटेंशन वार्ड के पास पहले से मौजूद थे. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने डॉक्टरों को देख लेने की बात कही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस बीच एक महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके चलते उसे भी चोटें लगीं. हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है. बरियातू थाना के मुताबिक उन्हें भी इस बात की मौखिक जानकारी मिली है