Jharkhand


झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:01 pm
झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर दिया गया है. डीजीपी के आदेश में यह बताया गया है कि झारखंड में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ता का गठन 2015 में किया गया था. गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के तहत आतंकवाद निरोधी दस्ता के राज्य स्तरीय थाने को भी अधिसूचित किया गया है. इसके साथ ही अधिसूचना संख्या 102/2021 के माध्यम से आतंकवाद निरोधी दस्ता में संगठित अपराध को शांत के गठन को भी स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठित अपराधियों के विरुद्ध पूरे राज्य में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. डीजीपी के आदेश में यह लिखा गया है कि सभी कांडों के अनुसंधान के लिए झारखंड एटीएस पूर्णता अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन कार्य करेगा.

झारखंड का सबसे बड़ा कृषि उत्सव “झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026” आज (16 जून 2026) से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शुरू हो रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में पहली बार

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Jun 2026, 01:14 pm
झारखंड का सबसे बड़ा कृषि उत्सव “झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026” आज (16 जून 2026) से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शुरू हो रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय भव्य मेले (16 से 18 जून 2026) का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।मेला से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान और तिथि: मोरहाबादी मैदान, रांची; 16, 17 एवं 18 जून 2026।मुख्य उद्देश्य: किसानों को आधुनिक तकनीक, कृषि नवाचार और व्यापार के नए अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना।विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: मेले में 50 से अधिक कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं, जो किसानों को आधुनिक खेती और बेहतर पैदावार के गुर सिखाएंगे।निशुल्क पंजीकरण: मेले में आने वाले सभी किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त (Free) रखा गया है।एक मंच पर महासंगम: इस आयोजन के जरिए सरकार किसान, व्यापारी, उद्योग जगत के दिग्गजों और स्टार्टअप्स को एक साथ ला रही है, जिससे किसान सीधे बाजार की संभावनाओं को समझ सकें।

झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Jun 2026, 01:13 pm
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के एक बयान ने फिर से सियासी पारा बढ़ा दिया है.राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने दावा किया है कि भाजपा के तीन विधायक महागठबंधन के टच में हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहें तो भाजपा के उन तीन विधायकों का नाम सार्वजनिक कर सकते हैं, लेकिन इससे उन तीनों विधायकों को दिक्कत हो जाएगी, इसलिए उनका नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे.कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि हमारे पास 56 विधायक हैं और सभी एकजुट हैं. इसलिए कोई किंतु-परंतु नहीं है. 18 जून की शाम पांच बजे जब मतों की गणना होगी, तब भाजपा की सारी हेंकड़ी हवा हो जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के जो तीन विधायक उनके टच में हैं, उन विधायकों के क्षेत्र का कुछ काम पेंडिंग था, जिसे पूरा कर दिया गया है.बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस के पास नंबर नहीं है. यह तो हद हो गयी, हमारे भले ही 16 विधायक हैं, पर हम गठबंधन के एक पार्ट हैं. हमारी गठबंधन की संख्या 56 है, जो दो उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त है.वहीं बंधु तिर्की के बयान पर भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने पलटवार किया है. नवीन जायसवाल ने कहा कि सामने संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में एडवांस में कमेंट्री करना ठीक नहीं होता.81 विधायकों वाली झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के 56 विधायक हैं. वहीं NDA के 24 विधायक हैं, जबकि JLKM का 01 विधायक है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रत्याशी को प्रथम वरीयता के 28 वोट चाहिए. परिमल नाथवानी के NDA समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से राज्यसभा चुनाव रोचक हो गया है.

सेक्स रैकेट को लेकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में राँची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई... राँची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर रांची हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शिवम पैलेस नामक होटल में छापेमारी करते हुए 2 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कि

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Jun 2026, 01:09 pm
सेक्स रैकेट को लेकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में राँची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई... राँची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर रांची हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शिवम पैलेस नामक होटल में छापेमारी करते हुए 2 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल का मैनेजर, बंगाल की दो युवती सहित तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है...

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. इस टीम के द्वारा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. इन टीमों ने बोकारो रेलवे स्टेशन सहित कुल 8 रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की. बोकारो और मुरी रेलवे स्टेशनों पर बच्चा रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सवार होता हुआ दिखाई दिया. इसके उपरांत, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से उसे ओडिशा के पुरी से बरामद कर लिया गया. बरामदगी के समय उसकी मां भी मौके पर उपस्थित रहीं.