बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.
News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों के भीतर परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल होंगी. मानसून राज्य के कई अन्य इलाकों को भी कवर कर लेगा. मौसम केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. पटना समेत पश्चमि चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखिसराय और बेगूसराय, कुल 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना है. कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है. सीतामढ़ी, शिवहर समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. कोसी-सीमांचल इलाके के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावे 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. 20 जून को पूरे राज्य में झमाझम बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव के दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चल सकती है. खराब मौसम को देखते हुए IMD ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि जब बिजली कड़क रही हो, तो खुले मैदानों, बड़े पेड़ों के नीचे या फिर कंक्रीट की दीवारों के पास खड़े न हों. आंधी-तूफान के दौरान किसी पक्के मकान में ही शरण लें और बहुत जरूरी न होने पर यात्रा करने से बचें.