Bihar


पटना खान सर की कोचिंग में आग लग गयी :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:33 am
पटना खान सर की कोचिंग में आग लग गयी : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में गुरुवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे के दौरान परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे और कक्षाएं चल रही थीं. अचानक धुआं उठता देख पूरे भवन में अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय भवन के एक हिस्से से काला धुआं निकलना शुरू हुआ था. देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे परिसर में फैल गया, जिससे छात्रों के बीच दहशत का माहौल बन गया. अपनी जान बचाने के लिए सैकड़ों छात्र बिना अपना सामान लिए ही क्लासरूम से बाहर की तरफ भागने लगे.राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कोचिंग संस्थान के बाहर भारी भीड़ और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है. इस भयावह दृश्य को देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए थे.

लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया खूंखार बाघ : जिले के मझगई वन रेंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने खूंखार बाघ को आखिरकार वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया. रामपुर गांव के पास पकड़ा गया बाघ दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है. कई मवेशिय

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:45 pm
लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया खूंखार बाघ : जिले के मझगई वन रेंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने खूंखार बाघ को आखिरकार वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया. रामपुर गांव के पास पकड़ा गया बाघ दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है. कई मवेशियों को भी शिकार बना चुका था.वन विभाग की जानकारी के अनुसार, मझगई वन रेंज के रामपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से एक बाघ लगातार आबादी के नजदीक घूम रहा था. मझगई वन रेंज में बाघ ने 14 जून 2026 को रामपुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय रामदीन पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे. बाघ ने रामदीन को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.मझगई वन रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि रामपुर गांव के पास बाघ को चिकित्सकों की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा है. पकड़े गए बाघ का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है. परीक्षण रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बाघ को आबादी से दूर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा.

नालंदा में धमाके के साथ गैस लिकेज से अफरा-तफरी मच गयी : बिहार के नालंदा में गैस रिसाव के कारण बड़ा हादसा टल गया.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:42 pm
नालंदा में धमाके के साथ गैस लिकेज से अफरा-तफरी मच गयी : बिहार के नालंदा में गैस रिसाव के कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर सिलाव बाईपास की है. सोमवार की शाम एक होटल में नए कनेक्शन के दौरान पीएनजी (PNG) सप्लाई पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने लगा. गैस के भारी दबाव से पाइप फट गया. इस घटना से पूरे फोरलेन और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे गैस एजेंसी के कुछ कर्मी फोरलेन किनारे स्थित एक होटल में नया गैस कनेक्शन जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान पाइपलाइन में गैस के अत्यधिक प्रेशर के कारण अचानक एक छोटा छेद बड़ा हो गया. एक जोरदार आवाज के साथ तेजी गैस का रिसाव शुरू हो गया. आसमान में गैस के गुबार को देखकर लोगों में दहशत फैल गयी. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत सिलाव थाना को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आगजनी को रोकने के लिए पुलिस ने एहतियात के तौर पर फोरलेन पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया. घटनास्थल पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है, जो स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

अररिया में बड़ा भूमि घोटाला : बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन की जमाबंदी में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:41 pm
अररिया में बड़ा भूमि घोटाला : बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन की जमाबंदी में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्थानीय किसान बैद्यनाथ बहरदार की शिकायत पर फुलकाहा थाना में केस दर्ज किया गया है. इसमें भू-माफिया के साथ-साथ नरपतगंज अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत कुल 55 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.प्राथमिकी में तत्कालीन सीओ शम्भू प्रकाश, अंचलाधिकारी उत्तम राहुल, वर्तमान सीईओ रविंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार राय, जमीउर रहमान सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन की जमाबंदी और ऑनलाइन भूमि अभिलेखों में फर्जी तरीके से बदलाव कर अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए. सरकारी डिजिटल हस्ताक्षर (डोंगल) का दुरुपयोग करके रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई, जबकि मूल दस्तावेजों में ऐसा कोई वैध आधार मौजूद नहीं था.शिकायत के अनुसार, न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद कुछ आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया. इस दौरान शिकायतकर्ता की फसल को नुकसान पहुंचाया गया और विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकी दी गई. मामले से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

तेज प्रताप यादव के घर चोरी की घटना हुई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:41 pm
तेज प्रताप यादव के घर चोरी की घटना हुई है. पीए मोतीलाल पर 20 लाख कैश, 2 तोला सोना, लैपटॉप, आईफोन गायब : बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर लाखों रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. घटना सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल काफी तेज हो गई है.राजधानी पटना के 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से नकदी, सोने के जेवरात और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने ही करीबी सहयोगी मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसको लेकर नेता ने सचिवालय थाना में आवेदन दिया.

गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने तंत्र क्रिया के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1.80 करोड़ की भारी-भरकम रकम हड़प ली।ठगी का शिकार हुए पीड़ित आकाश चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहु

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Jun 2026, 01:23 pm
गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने तंत्र क्रिया के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1.80 करोड़ की भारी-भरकम रकम हड़प ली।ठगी का शिकार हुए पीड़ित आकाश चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपी जाने आलम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी मात्रा में नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रहा है।