News Pratyaksh


बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। रिपोर्ट के अनुसार भरत तिवारी के शरीर में कुल पांच गोलियां लगी थीं। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद शाहपुर पुलिस गंभीर रूप से घायल

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:53 am
बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। रिपोर्ट के अनुसार भरत तिवारी के शरीर में कुल पांच गोलियां लगी थीं।
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद शाहपुर पुलिस गंभीर रूप से घायल भरत तिवारी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। उस समय अस्पताल के सर्जन डॉ. एम.एच. अंसारी ने भी बताया था कि उनके शरीर के निचले हिस्से और पैर में 4 से 5 गोलियां लगी थीं।
वहीं, मृतक की मां आशा देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने न्याय के लिए हाई कोर्ट से लेकर दिल्ली तक जाने की बात कही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इस एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और प्रशासनिक जांच दोनों तेज होने की संभावना है।