Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


45,000 किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 07:20 am
45,000 किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही : बिहार के भोजपुर जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस सर्वे में हजारों किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही है। यह सुनकर किसान हैरान और परेशान हैं। बता दें कि भोजपुर बिहार में स्थित है, हिंद महासागर से लगभग 1200 किलोमीटर दूर है। फिर भी सर्वे में जिले के 14 प्रखंडों के 45,000 प्लॉट हिंद महासागर में दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह गड़बड़ी अक्षांश और देशांतर में हुई तकनीकी खराबी के कारण हुई है। जिला भूमि संरक्षण विभाग प्लॉट के डिजिटल सर्वे के डेटा को विभागीय साइट पर अपलोड कर रहा है। लेकिन जिन प्लॉटों के अक्षांश और देशांतर में गड़बड़ी है, उन्हें अपलोड नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर, जिस मौजा और खेसरा का कागजों में उल्लेख है, वह उस जगह पर नहीं दिख रहा है। बल्कि वह सीधे हिंद महासागर में दिख रहा है।बता दें कि यह डिजिटल क्रॉप सर्वे 20 दिसंबर से चल रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की जमीन के बारे में वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करना है। इसके जरिए जरूरतमंद किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ दिया जा सकेगा। कृषि विभाग को 31 जनवरी तक 10 लाख प्लॉट का डिजिटल सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। एक प्लॉट के सर्वे के लिए पांच रुपये का बोनस दिया जा रहा है।बता दें कि 24 जनवरी तक 95000 प्लॉट का डिजिटल सर्वे हो चुका है। इनमें से 45,000 प्लॉट में अक्षांश और देशांतर की गड़बड़ी पाई गई है। ये वो प्लॉट हैं जिन्हें राजस्व विभाग ने सर्वे के बाद ऑनलाइन किया है। कृषि विभाग यह सर्वे कर रहा है कि किस प्लॉट में रबी या खरीफ की फसल हो रही है। यह जानकारी अक्षांश और देशांतर के अनुसार इकट्ठी की जा रही है।

बिहार में अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये थानेदार :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:52 am
बिहार में अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये थानेदार :बिहार के सारण में एक थानेदार अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये. उत्पाद विभाग ने थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाने से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान थाने में शराब पार्टी करने का आरोप है. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेवारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की है, लेकिन सारण जिले के मशरक थाने में पुलिसकर्मी ही शराब पार्टी करते पाये गये. तीनों पुलिसकर्मियों को मशरक थाने में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.छपरा में जिनके ऊपर शराब पीनेवालों को पकड़ने की जिम्मेवारी थी, वे लोग खुद ही शराब के नशे में टल्ली पकड़े गए है. जानकारी के अनुसार छपरा के मशरक उत्पाद थाने में शराब पार्टी की गुप्त सूचना सारण एसपी कुमार आशीष को मिल गई. उन्हें जांच और कार्रवाई के लिए टीम बनाई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीती रात उत्पाद थाने में बार डांसरों को बुलाया गया था और शराब की पार्टी चल रही थी. एसपी के आदेश पर मढ़ौरा के डीएसपी और मशरक थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो आपत्तिजनक स्थिति देख सभी हैरान रह गए. पुलिस के पहुंचते ही अफरतफरी मच गई.

गोपालगंज में हादसा, दो लोगों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:51 am
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सेमरा-सासामुसा मुख्य मार्ग पर खजूरी गांव के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप और कमांडर जीप की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए, और चालक मौके से फरार हो गए। मृतकों में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवां गांव निवासी मौलादीन अंसारी (50 वर्ष) और बंजरिया गांव निवासी योगेंद्र माझी (58 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में जैत नरहवां गांव की पूनम देवी और पुतुल देवी बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट ले जाया गया। चिकित्सकों ने मौलादीन अंसारी और योगेंद्र माझी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूनम देवी और पुतुल देवी को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

पेट्रोल टैंकर ने रिटायर्ड इंजीनियर समेत 2 को कुचला :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:49 am
हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चौरसिया चौक के निकट पेट्रोल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोग जुट गए. एक बुजुर्ग बोकारो से रिटायर्ड इंजीनियर थे.लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने पुलिस के ऊपर ईंट-पत्थर भी चलाना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष राजेश रंजन एवं गंगा ब्रिज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी है.पुलिस ने जवाब में लोगों पर लाठियां चलाईं है. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है. पुलिस लाइन से भी पुलिस बल मंगाया गया है.

हार सरकार ने पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:48 am
हार सरकार ने पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया : बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को बिहार सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा की गई जांच और छापेमारी के आधार पर हुई है।4 जनवरी 2025 को आर्थिक अपराध इकाई ने विधु कुमार के पटना और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों में बड़ी धनराशि, लग्जरी सामान, और निवेशों से संबंधित जानकारी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 146 प्रतिशत अधिक है।आर्थिक अपराध इकाई की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधु कुमार को उनके पद से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। उनकी संपत्ति के सभी दस्तावेजों का फोरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है।

अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:46 am
अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर अपराधियों ने बुधवार को गोलीबारीकी है। घटना पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा- जलालपुर गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि अनंत सिंह मोकामा में घूमकर लोगों से मिल रहे थे। तभी अचानक कुछ अपराधी वहां आये और उनपर फायरिंग करने लगे। तब तक पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग करने लगे। स्थान इय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से लगभग 60-70 राउंड फायरिंग किया गया है। पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।अनंत सिंह एके 47 रखने के आरोप में लगभग 5 वर्षों तक पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में रहे। कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इस कारण उन्हें विधायकी गंवाई पड़ी थी। फिर गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को 15 दिनों के लिए पैरोल मिला था। तब वह 5 मई 2024 को पटना के बेउर जेल से बाहर निकले थे। फिर पटना हाईकोर्ट ने उन्हें एके 47 और बुलेटपूफ्र जैकेट रखने वाले दो बड़े केस में बरी कर दिया और छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 अगस्त 2024 को जेल से रिहा कर दिए गये।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories