News Pratyaksh


पटना में मेट्रो परियोजना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th Aug 2025, 10:11 am

पटना में मेट्रो परियोजना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना मेट्रो की शुरुआत 15 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन रेलवे विभाग के सुरक्षा अधिकारियों ने सेफ्टी मानकों की जांच के दौरान कुछ बिंदु उठाए, जिसके कारण इसे टालना पड़ा। मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, "हम सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।" अब मेट्रो सेवा 15 से 20 दिनों की देरी के बाद अगले महीने शुरू होगी और पहले रूट को चालू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले महीने पटना मेट्रो युक्त शहर बन जाएगा।