News Pratyaksh


मां जानकी मंदिर के भूमिपूजन पर बोले गिरिराज सिंह, 'श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों के मुंह पर तमाचा'

News Pratyaksh | Updated : Fri 08th Aug 2025, 10:13 am
मां जानकी मंदिर के भूमिपूजन पर बोले गिरिराज सिंह, 'श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों के मुंह पर तमाचा'
बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में शुक्रवार को मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन होना है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में घोषणा की थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है, अब मां सीता का मंदिर पुनौरा धाम में बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पुनौरा धाम जाएंगे और मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा।