कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है
News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 09:51 am
कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष डब्लू सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह झारखंड में पहला ऐसा आपराधिक गिरोह का सरगना है जिसने पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए हैं.गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह मूल रूप से पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग का रहने वाला है. 2006-07 से डब्लू सिंह अपराध की जगत में सक्रिय रहा है. डब्लू सिंह का नेटवर्क पलामू जिला के साथ साथ गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में फैला हुआ था. पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार डब्लू सिंह पर 37 मामले दर्ज हैं. जिनमें कई संगीन मामले भी शामिल हैं.
3 जून 2020 को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का आरोप डब्लू सिंह गिरोह पर लगा था जिसके बाद से डब्लू सिंह लगातार फरार चल रहा था. डब्लू सिंह मुख्यधारा में शामिल होते हुए पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने आपराधिक गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है.