बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-12 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छह माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.कैसे हुआ हादसा?: जानकारी के अनुसार, नरहन वार्ड नंबर 12 की शांति देवी के घर में बिजली आपूर्ति ठप थी. उनके 40 वर्षीय बेटे अरुण ने देखा कि सर्विस वायर पर पेड़ की टहनी लटक रही थी, जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था और बिजली बाधित थी. टहनी हटाने की कोशिश में अरुण तार की चपेट में आ गया.बच्ची की हालत गंभीर: अरुण को बचाने के प्रयास में उनकी 60 वर्षीय मां शांति देवी और 16 वर्षीय पुत्र अजीत राम भी करंट की चपेट में आ गए. हादसे में अरुण राम की छह माह की बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई, जो अपनी दादी की गोद में थी.बच्ची की हालत गंभीर: सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण राम, उनकी मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया. घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप!: इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों की खराब स्थिति इस हादसे का प्रमुख कारण रही. इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं. स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.विधायक ने दिया मदद का भरोसा: घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक अजय कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. विधायक ने इस हादसे को दुखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm