News Pratyaksh


झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन, किन अदालतों में आज नहीं होगा काम?

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 05:10 pm
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन, किन अदालतों में आज नहीं होगा काम?
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन रांची के मेडिका अस्पताल में हो गया| बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से वे बीमार थे| वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था| इससे पहले बार काउंसिउंल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी| जानकारी के अनुसार दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर मेडिका हॉस्पिटल से उनके डोरंडा नेपाल हाउस स्थित आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है. तीन बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में लाये जाने की खबर आ रही है | जिसके बाद अंतिम यात्रा करीब 4:00 बजे मुक्तिधाम के लिए उच्च न्यायालय से प्रस्थान करेगा| 4:15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी|