News Pratyaksh


स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए FJCCI का ऐलान, 27 अगस्त से राज्यभर के व्यवसायी अपनी दुकानों के आगे लगाएंगे ये स्टिकर :

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 09:55 am
स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए FJCCI का ऐलान, 27 अगस्त से राज्यभर के व्यवसायी अपनी दुकानों के आगे लगाएंगे ये स्टिकर :
15 अगस्त 2025 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही थी. उन्होंने स्वदेशी से आत्मनिर्भर बनने और सशक्त भारत बनाने का आह्वान किया था. जिसके बाद फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 27 अगस्त से स्वदेशी अभियान के तहत जागरुकता फैलाने और चेंबर से जुड़ी हर दुकान के बाहर " यहां सिर्फ स्वदेशी सामान ही मिलता है" का स्टिकर लगाने की शुरुआत करने का निर्णय लिया है.झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन के सभागार में रविवार 17 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, चेंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी सहित कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में इसकी घोषणा की.रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 27 अगस्त से राज्यभर में कारोबारियों को स्वदेशी सामानों को लेकर जागरुकता फैलाने और साथ स्वदेशी सामान ही बेचने की अपील करेगा और अपनी-अपनी दुकानों के बाहर एक स्टीकर लगाएंगे. जिसमें लिखा होगा कि "यहां सिर्फ स्वदेशी सामान ही मिलता है".संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि
15 अगस्त को 103 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एक-एक शब्द में आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया है. भारत कैसे अमरीका के टैरिफ वार का मुकाबला करेगा, इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है. महेश पोद्दार ने कहा कि पीएम मोदी चुनौती का सामना करते हैं. उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि आजादी के 100 वर्ष पर हमें विकसित देश बनाना है. जिसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से ही होगा.उन्होंने कहा कि शायद चीन आत्मनिर्भर है. इसलिए अमरीका ने उस पर टैरिफ कम लगाया. शायद अमरीका ने हमें कमजोर आंका है. पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी दीवाली में देशवासियों को बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं. GST से देश मजबूत हुआ है.