News Pratyaksh


नवादा के महादलित टोले में फायरिंग :बिहार के नवादा जिले के मंजौर गांव के महादलित टोला में वर्चस्व को लेकर जमकर बवाल हुआ है। आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Aug 2025, 05:55 am
नवादा के महादलित टोले में फायरिंग :बिहार के नवादा जिले के मंजौर गांव के महादलित टोला में वर्चस्व को लेकर जमकर बवाल हुआ है। आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ग्रामीण विनोद चौधरी ने आरोप लगाया कि वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ दबंग युवक हथियार दिखाकर मारपीट किया और रुपये छीन लिये, जब विरोध किया गया तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। यह विवाद रात से शुरू हुआ और सुबह होते ही पूरा बबाल में बदल गया।