News Pratyaksh


सदर अस्पताल के चौथी मंजिल पर खुलेगा कैथलैब : सदर अस्पताल में कैथ्रेटर लैब (कैथलैब) खोलने की तैयारी तेज हो गई है।

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Aug 2025, 05:55 am
सदर अस्पताल के चौथी मंजिल पर खुलेगा कैथलैब : सदर अस्पताल में कैथ्रेटर लैब (कैथलैब) खोलने की तैयारी तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इस उच्च तकनीकी सुविधा के लिए टेंडर निश्चित कर लिया है और जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना में लगभग सात करोड़ की अनुमानित लागत आएगी।टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अस्पताल के चौथे तल्ले को कैथलैब के लिए चिन्हित किया गया है। इसी फ्लोर में लैब स्थापित करने के लिए दो कमरे को जोड़ा जाएगा।कैथलैब शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को यहां आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क सुविधा मिलेगी और सामान्य वर्ग के मरीजों को सस्ते दर पर इलाज की सुविधा मिलेगी।हालांकि कितना दर लिया जाएगा इसे लैब शुरू होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैथलैब का संचालन सदर अस्पताल की ओर से होगा, जिसके लिए कार्डियोलाजिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी कमी पूरी की जाएगी।
साथ ही कैथलैब खुलने के बाद रिम्स से मरीजों का बोझ भी कम होगा। अभी सरकारी स्तर में रिम्स में ही इसकी सुविधा है, जिसके बाद विभिन्न जिलों सहित दूसरे राज्यों से भी मरीज यहां पर निशुल्क सेवा लेने पहुंचते हैं, जिससे रिम्स में मरीजों की अत्यधिक भीड़ लगी रहती है।