News Pratyaksh


दरभंगा: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा रविवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ा में आयोजित गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि इ

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 06:23 am

दरभंगा: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा रविवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ा में आयोजित गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि इन दिनों बिहार में दो राजकुमार घूम रहे हैं। दोनों हमेशा सुख-सुविधा में पले-बढ़े हैं। एक की राजनीति को 20 साल हो गए लेकिन आज तक ठीक से बोल नहीं पाते हैं। दूसरा इतना आराम का आदि है कि थोड़ा काम करने के बाद 16 घंटे आराम की जरूरत पड़ती है। धूप में निकलते ही पसीना आने लगता है।