News Pratyaksh


अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस: चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना अररिया: वोटर अधिकार यात्रा के तहत रविवार को अररिया पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान राहुल

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:39 am
अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस: चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना
अररिया: वोटर अधिकार यात्रा के तहत रविवार को अररिया पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा को पूरी तरह सफल करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा स्वतःस्फूर्त है और इसमें लोग खुद शामिल हो रहे हैं। बिहार के करोड़ों मतदाता मानने लगे हैं कि वोट चोरी हो रही है, इसी कारण इस अभियान को आशातीत सफलता मिल रही है।