News Pratyaksh


सीतामढ़ी में रिश्ते को तार-तार एवं कलंकित करने वाली एक घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। रिश्ते में लगने वाले फुफेरे भाई ने ही युवक के हत्या की पूरी साजिश रची थी। ममेरे भाई को किडनैप कर अपने मामा से ही मोटी रकम वसूलने के लिए हत्या की

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:37 am

सीतामढ़ी में रिश्ते को तार-तार एवं कलंकित करने वाली एक घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। रिश्ते में लगने वाले फुफेरे भाई ने ही युवक के हत्या की पूरी साजिश रची थी। ममेरे भाई को किडनैप कर अपने मामा से ही मोटी रकम वसूलने के लिए हत्या की ऐसी खौफनाक साजिश रची थी, जिसे जानकार पत्थर दिल वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिला पुलिस ने पूरे मामले पर पड़े रहस्यों के पर्दे को खोलने के साथ ही हत्या में शामिल मृतक के फुफेरे भाई और उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार हर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। एसपी अमित रंजन ने रविवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि मृतक टेंपो चालक की हत्या की जांच और इसमें लिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था।