News Pratyaksh


बेगूसराय: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने महागठबंधन की मजबूती की बात कहकर सवाल को टाल दिया। इस पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने तंज

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:40 am

बेगूसराय: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने महागठबंधन की मजबूती की बात कहकर सवाल को टाल दिया। इस पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने तंज कसा। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस और राहुल गांधी को मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस तेजस्वी यादव को मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है और सभी दल अंदरूनी कलह से जूझ रहे हैं।