News Pratyaksh


झारखंड में 20 मई से होगी 11वीं बोर्ड की परीक्षा :

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:56 pm

झारखंड में 20 मई से होगी 11वीं बोर्ड की परीक्षा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं बोर्ड की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. जैक के द्वारा 20 मई से 22 मई तक राज्यभर के 789 केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जैक के द्वारा ओएमआर शीट के जरिए पांच विषयों की परीक्षा ली जाएगी. जिसमें 40-40 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे.बता दें कि इस साल 11वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 3.55 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए 13 मई से प्रवेश पत्र जैक बोर्ड के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेंगे. इस परीक्षा में विद्यार्थी पांच विषयों की परीक्षा देंगे, जिसमें उन्हें चार विषयों में पास होना अनिवार्य होगा. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का अध्ययन करने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा. पहली पाली सुबह 10:45 से शुरू होगी, वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी.जैक सचिव जयंत मिश्रा के द्वारा जारी सूचना के अनुसार 11वीं की परीक्षा में स्कूल स्तर पर 10-10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा, जिसे स्कूल प्रबंधन के द्वारा जैक के द्वारा जारी फॉर्मेट में भरकर बोर्ड को भेजना है. आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के अंक जैक की वेबसाइट पर 23 मई से 31 मई तक ऑनलाइन स्कूल प्रबंधन के द्वारा दाखिल किए जाएंगे.20 मई से शुरू हो रही यह परीक्षा दोनों पाली में आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली में साइंस और कॉमर्स की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में आर्ट्स की परीक्षाएं आयोजित होंगी. जैक ने कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है.जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा परीक्षा आयोजित होने के पश्चात सभी ओएमआर शीट को निर्देशानुसार ससमय भेजने के निर्देश दिए गए हैं. सीबीएसई की तुलना में जैक इस बार 11वीं बोर्ड की परीक्षा देर से आयोजित कर रही है. इसके बावजूद जैक ने जून के तीसरे सप्ताह तक इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य तय किया है.