News Pratyaksh


ICICI लोम्बार्ड ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव संदिग्ध हालात में मिला

News Pratyaksh | Updated : Tue 15th Jul 2025, 05:46 am

ICICI लोम्बार्ड ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव संदिग्ध हालात में मिला
पटना: पटना के कंकड़बाग इलाके के रहने वाले ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव मंगलवार सुबह बेउर जेल इलाके में एक पानी से भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। उनके शव के पास ही उनकी स्कूटी भी मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है और घटना की गुत्थी उलझ गई है।