नामकुम पावर ग्रिड डकैती मामला :
जिले के नामकुम पावर ग्रिड में डकैती करने वाले अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जिन अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया था, उनके कपड़े चड्डी-बनियान गिरोह के जैसे थे. मामले में नामकुम पुलिस को भी कई जानकारियां मिली है. जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.राज्य में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी पावर ग्रिड में अपराधियों के द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. सोमवार की रात पावर ग्रिड में बिजली कर्मी और सुरक्षा प्रभारी को बंधक बनाकर लगभग 16 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया था. पावर ग्रिड में 8 से 10 की संख्या में अपराधी रात के 10 बजे पहुंचे थे और करीब 2 घंटे तक डकैती को अंजाम दिया था.बिजली विभाग के जीएम ट्रांसमिशन अनिल भारतीय ने बताया कि अपराधी लूटपाट का इरादे से ही आए थे. इसलिए किसी व्यक्ति विशेष को उन्होंने हानि नहीं पहुचाया. अपराधी कीमती उपकरण और कॉपर लेकर अपने साथ गए हैं, जिसका बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपए है. जीएम ट्रांसमिशन अनिल भारतीय के अनुसार इस वारदात के बाद बिजली कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. खासकर जो लोग रात के समय ड्यूटी करते हैं, वह बेहद दहशत में है.वहीं, मामले हेडक्वार्टर डीएसपी 1 अमर पांडे ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. ग्रिड के कर्मचारियों के द्वारा अपराधियों के संबंध में कई सारी जानकारियां दी गई है. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.वहीं, ग्रिड के कर्मचारियों ने बताया कि जो अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने आए थे, उनका हुलिया चड्डी-बनियान गिरोह के जैसा था. हालांकि अपराधियों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. केवल ग्रीड के कीमती सामान लूटकर चले गए. बिजली कर्मचारियों ने बताया कि अपराधी जरा सा भी जल्दबाजी में नहीं थे. वह बड़े आराम के साथ डकैती को अंजाम दे रहे थे, जैसे उन्हें किसी का कोई भय ही ना हो.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm