दिग्गज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को प्रतिष्ठित ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. लंदन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार, 9 जून को घोषणा की कि पूर्व विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान उन 7 दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस विशिष्ट लिस्ट में शामिल किया गया.दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ कौशल के लिए मशहूर, एमएस धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, लीडर और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है. ICC के बयान में कहा गया है, 'धोनी सभी फॉर्मेट में विकेटकीपिंग के मामले में अपने समय से आगे थे, लेकिन शायद उन्होंने सफेद गेंद के खिलाफ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जब वे अंतिम ओवरों में रन चेज करने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते थे'.यह भारतीय महान खिलाड़ी तीनों ICC सफेद गेंद टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने 2007 में उद्घाटन ICC पुरुष T20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवर के विश्व कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को सफलता दिलाई. धोनी ने सभी फॉर्मेट में कुल 17,266 रन बनाए, स्टंप के पीछे 829 आउट किए और 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया. धोनी ने कहा, 'ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा'.बता दें कि, इस साल कुल 5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटरों को इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ियों को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वहीं, इंग्लैंड की दिग्गज सारा टेलर और पाकिस्तान की आइकन सना मीर को भी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm