News Pratyaksh


झारखंड में शराब बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि: JSBCL के तहत 17 दिनों में 2.80 करोड़ का अतिरिक्त कलेक्शन

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 10:43 am
झारखंड में शराब बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि: JSBCL के तहत 17 दिनों में 2.80 करोड़ का अतिरिक्त कलेक्शन
रांची: मैनपावर आपूर्ति एजेंसी के हटने के बाद, झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री का जिम्मा जेएसबीसीएल (झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) के हाथों में आ गया। 1 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों ने चौंकाने वाले नतीजे दिखाए। पहली बार, बिक्री से ज्यादा पैसे जमा हुए. 17 दिनों में शराब की बिक्री 136.61 करोड़ रुपये हुई, जबकि जमा राशि 139.42 करोड़ रुपये थी। यानी, बिक्री से 2.80 करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुए।