News Pratyaksh


वोटर सत्यापन में धांधली पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'वोट छीना तो लोकतंत्र कैसे बचेगा'

News Pratyaksh | Updated : Tue 22nd Jul 2025, 07:25 am
वोटर सत्यापन में धांधली पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'वोट छीना तो लोकतंत्र कैसे बचेगा'
पटना: वोटर सत्यापन प्रक्रिया में धांधली को लेकर भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें आजाद ने लोकतंत्र की बुनियाद पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) खुद ही मतदाता सत्यापन फॉर्म पर साइन कर रहे हैं और उन्हें जमा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके मुताबिक मृत लोगों के नाम से भी फॉर्म जमा हो रहे हैं, जो कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। अगर लोगों का वोट छीन लिया जाएगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।