बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के बीच नेताओं की जुबान लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ' चिट मिनिस्टर ' कहकर संबोधित किया।रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चीटिंग कर रहे हैं। उनका अपना कोई विजन नहीं है। वे मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि ‘चिट मिनिस्टर’ की तरह काम कर रहे हैं। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को पहचान चुकी है और अब परिवर्तन लाएगी।'दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद के रोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।योजना की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- 'हमने 2005 से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। अब महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न सिर्फ परिवार की स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि बिहार की प्रगति में भी योगदान दे रही हैं। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ इसी मिशन को आगे बढ़ाने वाला कदम है।'

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm