जिले में पलामू पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना के बाद एसपी रीष्मा रमेशन और डीआईजी नौशाद आलम खुद मौके पर मौजूद हैं. वहीं, इलाके में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनात की गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है.दरअसल, प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के टॉप कमांडर सह कथित सुप्रीमो शशिकांत गंझू के खिलाफ पलामू पुलिस को सटीक सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि शशिकांत गंझू अपने गांव मनातू थाना क्षेत्र के केदल आया हुआ है. इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने एसपी अभियान राकेश सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया था.सर्च अभियान के क्रम में पलामू पुलिस जैसे ही शशिकांत गंझू के घर के पास पहुंची कि घर से करीब 100 मीटर दूर टीलेनुमा जगह से नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में सर्च अभियान में शामिल जवान संतन मेहता के दोनों कंधों पर और एसपी अभियान के बॉडीगार्ड सुनील राम के सिर में गोली लगी. जबकि जवान रोहित कुमार के पैर में गोली लगी है. संतन मेहता को करीब नौ गोली लगी है. जबकि सुनील राम के सिर एवं शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है.जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई. यह फायरिंग करीब 15 मिनट तक लगातार जारी रही. नक्सलियों की तरफ से एके-47 से फायरिंग हो रही थी. सर्च अभियान में शामिल जवान भी एके-47 से लैश थे. नक्सलियों के गोली का शिकार होने वाले सभी जवान सर्च अभियान में आगे-आगे चल रहे थे.गोलीबारी खत्म होने के बाद घायल सभी जवानों को पलामू के एमएमसीएच लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल जवान का इलाज जारी है. जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह इलाका टीएसपीसी के कमांडर शशिकांत गंझू का सेफ जोन माना जाता है. इसी इलाके में पुलिस और टीएसपीसी के बीच एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm