News Pratyaksh


मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार थाना झेत्र की झौवा बहियार में एक ही परिवार के मां-बेटा और भतीजी नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की दोपहर की है। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव म

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:43 am

मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार थाना झेत्र की झौवा बहियार में एक ही परिवार के मां-बेटा और भतीजी नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की दोपहर की है। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मरने वालों में एक 35 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी पति मलिखान पासवान, पुत्र ऋषिकांत कुमार जो 9 वर्ष का है। वहीं मलिखान पासवान के भाई रूदल पासवान के पुत्री प्रिया कुमारी जो 25 वर्षीय है, इसकी भी पानी मे डूबने से मौत हो गई है। सभी मृतक की पहचान गांव विंदा दियारा पंचायत झौवा बहियार थाना हरिणमार के निवासी है।