iPhone के दिवाने हर साल सितंबर के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस महीने एप्पल अपने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करती है. इस साल एप्पल अपने नए आईफोन सीरीज यानी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. इसके लिए कंपनी 9 सितंबर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है, जिसका नाम “Awe Dropping” है. इस इवेंट में कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ-साथ कई अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च कर सकती है. अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने इन नए आईफोन्स और प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के साथ-साथ अपने कुछ पुराने प्रोडक्ट्स को बंद भी कर सकती है, जिसमें iPhone 15 और iPhone 16 Pro भी शामिल होंगे. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.एप्पल ने इस साल की शुरुआत में अपने पुराने iPhone SE को रिप्लेस करके नया iPhone 16e लॉन्च किया था, जो अब एंट्री-लेवल iPhone की जगह ले चुका है. अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल एप्पल की लाइनअप में मौजूद रहेगा और हर साल अपडेट होगा यानी हर साल नए और अप्रेगेडेड वर्ज़न लॉन्च होंगे. इसका मतलब है कि अगले साल यानी 2026 में एप्पल iPhone 17e को भी लॉन्च कर सकता है.हालांकि, 9टू5 मैक की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Series के लॉन्च के साथ एप्पल अपने 8 पुराने प्रोडक्ट्स को रिटायर कर सकता है. इसका मतलब है कि एप्पल स्टोर से 8 पुराने प्रोडक्ट्स को हटा दिया जाएगा और फिर यूज़र्स उन प्रोडक्ट्स को एप्पल की ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर्स से नहीं खरीद पाएंगे. ये प्रोडक्ट्स Apple की ऑफिशियल साइट और स्टोर्स से ये गायब हो जाएंगे. हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे थर्ड पार्टी रिटेलर्स इन 8 प्रोडक्ट्स को आने वाले कुछ समय तक बेचते रहेंगे. बंद होने वाले एप्पल प्रोडक्ट्स में iPhone 15, iPhone 16 Pro, Apple Watch Series 10, और AirPods Pro 2 भी शामिल हैं.हालांकि, 9टू5 मैक की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Series के लॉन्च के साथ एप्पल अपने 8 पुराने प्रोडक्ट्स को रिटायर कर सकता है. इसका मतलब है कि एप्पल स्टोर से 8 पुराने प्रोडक्ट्स को हटा दिया जाएगा और फिर यूज़र्स उन प्रोडक्ट्स को एप्पल की ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर्स से नहीं खरीद पाएंगे. ये प्रोडक्ट्स Apple की ऑफिशियल साइट और स्टोर्स से ये गायब हो जाएंगे. हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे थर्ड पार्टी रिटेलर्स इन 8 प्रोडक्ट्स को आने वाले कुछ समय तक बेचते रहेंगे. बंद होने वाले एप्पल प्रोडक्ट्स में iPhone 15, iPhone 16 Pro, Apple Watch Series 10, और AirPods Pro 2 भी शामिल हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm