News Pratyaksh


पितृपक्ष का प्रारंभ रविवार यानी सात सितंबर से शुरू हो गया है। पितृपक्ष मेला का शुभारंभ होते ही आस्था का सागर उमड़ पड़ा। पहले ही दिन गयाजी के विष्णुपद स्थित देवघाट पर सुबह से ही तीर्थयात्रियों का जमावड़ा होने लगा और लोगों ने पिंडदान किया। दूरदराज ओडिशा, मध

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Sep 2025, 09:49 am

पितृपक्ष का प्रारंभ रविवार यानी सात सितंबर से शुरू हो गया है। पितृपक्ष मेला का शुभारंभ होते ही आस्था का सागर उमड़ पड़ा। पहले ही दिन गयाजी के विष्णुपद स्थित देवघाट पर सुबह से ही तीर्थयात्रियों का जमावड़ा होने लगा और लोगों ने पिंडदान किया। दूरदराज ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी पहुंचे। सबकी एक ही कामना रही, पूर्वजों की आत्मा की मोक्ष प्राप्ति। धार्मिक ग्रंथों में गयाजी के महत्व का विस्तार से उल्लेख है।