News Pratyaksh


शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा लगातार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Sep 2025, 10:14 am

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा लगातार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में अब जिला नियोजनालय खगड़िया द्वारा 12 सितंबर 2025 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेला युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कृषि कार्य से जुड़ी कंपनी Shivashakti Agritec Limited शामिल हो रही है, जो बिहार में Sales Executive के पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगी. खगड़िया जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कंपनी ने Sales Executive पद के लिए 18 रिक्तियां घोषित की गई हैं. आवेदक की आयु 20 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 12वीं पास या उससे ऊपर की योग्यता आवश्यक है. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ₹9300 से ₹14000 तक की सैलरी मिलेगी. साथ ही PF, बोनस, मेडिक्लेम और इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवारों को 12 सितंबर की सुबह 10:00 बजे जिला नियोजनालय खगड़िया में उपस्थित होना होगा.: आवेदकों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ में लाने होंगे. इस जॉब कैंप में भागीदारी पूरी तरह निशुल्क है. नियोजनालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियोजक निजी क्षेत्र का है, इसलिए भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों के लिए कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी.