News Pratyaksh


मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:53 am
जनता दरबार
मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान
मांडर : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11 सितंबर 2025, दिन गुरुवार को मांडर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित करेंगी।
जनता दरबार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र की जनता अपनी समस्याएँ सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगी। मंत्री द्वारा मौके पर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
इस पहल से लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा और स्थानीय मुद्दों के त्वरित निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।