बिहार के अररिया में मंगलवार को बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का तबादला हुआ है. जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और रिक्त पदों पर थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गई है. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में जिले के 17 थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गई है.गौरतलब है कि पिछले दिनों लंबे समय से जिले में जमे 31 पुलिस पदाधिकारियों का जोन तबादला हुआ था. जिसके बाद से जिले के कई थाना में थानाध्यक्ष का पद रिक्त था. नरपतगंज और भरगामा जैसै महत्वपूर्ण थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है. इन क्षेत्रों में अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए तेज-तर्रार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके.जारी आदेश के अनुसार प्रभारी विधि शाखा पुलिस कार्यालय में पदस्थापित इंस्पेक्टर संजय कुमार को नरपतगंज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महलगांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार को भरगामा थानाध्यक्ष बनाया है.ताराबाड़ी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रेमचंद कुमार को यातायात थानाध्यक्ष, बरदाहा थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार मोर्या को कुर्साकांटा थानाध्यक्ष और डीआईयू शाखा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार को सिकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है. महिला थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमारी 2 को एससी/एसटी थानाध्यक्ष, भरगामा थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार को बरदाहा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, पुलिस कार्यालय जनशिकायत कोषांग प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार को बसमतिया थानाध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार को फुलकाहा थानाध्यक्ष बनाया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm