बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के उजान गांव में एक सरकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर की घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर शाम की है. शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर उजायन पंचायत स्थित सोनपुर मधुपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी हेड मास्टर के पद पर थे. उनका अपने गृह प्रखंड मधुबनी जिले के फुलपरास में ट्रांसफर हो गया था, लेकिन बीएलओ के प्रभार में रहने के कारण नए स्कूल में जॉइनिंग के लिए रिलीव नहीं हो पाए थे. राजेश की दो साल पहले टीआरई वन के तहत चयन हुआ था. जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार ठाकुर अपने स्कूल से ब्लॉक जाने के लिए निकले थे. रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने करीब से गोली चलाई, जो उनकी कमर में लगी. गोली लगते ही शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े. घायल शिक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपने साथी के घर तक पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए पंडोल के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की पुष्टि की है. घायल शिक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपने साथी के घर तक पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए पंडोल के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की पुष्टि की है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm