जिले के दर्जनों जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. शिक्षा विभाग ने इन जर्जर भवनों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए विभाग ने जर्जर स्कूल भवनों की सूची तैयार कर भवन निर्माण विभाग को भेज दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती ने इसकी जानकारी दी.जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती ने बताया कि पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के अलावा लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर प्रखंडों में लगभग 50 स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. इन भवनों की सूची तैयार कर भवन निर्माण विभाग को भेजी गई है, ताकि नए भवनों का निर्माण कर बच्चों को सुरक्षित और बेहतर पढ़ाई का माहौल प्रदान किया जा सके. उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय उदयनारायणपुर के जर्जर भवन का स्वयं निरीक्षण किया गया है और इसे दुरुस्त कराने के लिए उपायुक्त को अवगत कराया गया है. इस स्कूल भवन को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि से ठीक किया जाएगा.शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं. इनमें प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, प्राथमिक विद्यालय पियर्सोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सीमलढाब, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बस्ताडीह, प्राथमिक विद्यालय जामबाद, प्राथमिक विद्यालय धनगढ़ा, मध्य विद्यालय मुर्गाडांगा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगापाड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथकाठी उर्दू, मध्य विद्यालय चांचकी, प्राथमिक विद्यालय टाकाटोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खुटामारा, प्राथमिक विद्यालय कान्हूपुर, प्राथमिक विद्यालय रामनाथपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसमाडांगा 2, मध्य विद्यालय कुँड़ापाड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संग्रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामोहलान और उत्क्रमित मध्य विद्यालय जादूपुर शामिल हैं.बता दें कि ईटीवी भारत ने हाल ही में जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई और डर के कारण बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित किया था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. यह कदम न केवल बच्चों की शिक्षा को सुचारू बनाएगा, बल्कि उनकी सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm