News Pratyaksh


आज राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 12:24 pm
आज राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराना था।
हरमू विद्यानगर मार्ग पर सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, शेड्स और बाँस-बल्ली से बने ढाँचों को हटाया गया। वहीं, रिम्स परिसर और बरियातू रोड पर लंबे समय से ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। यहाँ भी निगम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की मदद से सभी अवैध ढाँचों को तोड़कर हटा दिया।
निगम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक मार्गों पर कब्ज़ा किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।