News Pratyaksh


पटना: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजग को सबक सिखाने वाला ‘इंडिया’ गठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को हराएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों के सवा

News Pratyaksh | Updated : Sat 30th Aug 2025, 09:00 am
पटना: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजग को सबक सिखाने वाला ‘इंडिया’ गठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को हराएगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनके शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने की उम्मीद है।