News Pratyaksh


बिहार एसआईआर विवाद:आपत्ति दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से जुड़ी याचिकाओं पर आठ सितंबर को सुनवाई होगी उच्चतम न्यायालय ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल

News Pratyaksh | Updated : Sat 30th Aug 2025, 09:01 am
बिहार एसआईआर विवाद:आपत्ति दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से जुड़ी याचिकाओं पर आठ सितंबर को सुनवाई होगी
उच्चतम न्यायालय ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से दायर याचिकाओं पर आठ सितंबर को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की। एसआईआर को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख एक सितंबर है।