Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


तुम्हारी बहन को मार डाला है; पत्नी के भाई को कॉल किया तो लगा मजाक, हकीकत देख बच्चे.....

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 12:00 am
तुम्हारी बहन को मार डाला है; पत्नी के भाई को कॉल किया तो लगा मजाक, हकीकत देख बच्चे :
दरभंगा में बहादुरपुर थाना के पतोर ओपी के किदिलपुर बांध टोला में एक पति ने अपनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे पति ने अपन पत्नी के भाई (साला) को फोन करके कहा कि तुम्हारी बहन की मैंने गला दबाकर हत्या कर दी है। मेरे घर पर उसकी लाश पड़ी हुई है। आओ आकर ले जाओ अपनी बहन की लाश को। हैरान करने वाले इस वारदात के बाद विवाहिता के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता के चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है पतोर ओपी क्षेत्र किदिलपुर निवासी कर्पूरी दास ने अपनी पत्नी लीला देवी (30) की गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी है। इसकी सूचना जब वह अपने साले को फ़ोन करके दी तो उसे लगा कि कोई उससे मजाक कर रहा है। जब थोड़ी देर बाद अन्य दूसरे लोगों ने भी हत्या की जानकारी दी तो वह दौड़े पड़ा। अपनी बहन के घर पंहुचा तो दंग रह गए। यहां उसकी बहन की लाश जमीन पर पड़ी थी। बच्चे रो रहे थे। आरोपी घर से फरार हो गया था। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची। तोर ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। लेकिन इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारा पति कर्पूरी दास फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतका के चार बच्चे है। घटना के समय भी बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चों ने बताया कि वे जब स्कूल से आये तो देखा कि मां घर में बेहोश पड़ी थी। काफी कोशिश के बाद भी नहीं कुछ बोल पाई। इसके बाद सभी बहन चिल्लाने लगे। इस बीच किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद हत्यारे पति ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मामले में पतोर ओपी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना स्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। हालांकि, महिला का हत्यारा पति फरार हो गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।