बिहार के कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बस में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस में कुल 38 यात्री सवार थे. ये सभी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बनारस के काशी होते हुए बिहार के गया जी में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान के लिए जा रहे थे. बस में 14 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे. यह यात्रा धार्मिक उद्देश्य से की जा रही थी.हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान महेश वर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेशबार गांव का निवासी था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. बस चालक धर्मेंद्र साह ने बताया कि महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm