News Pratyaksh


बिहार में रोज हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद के काको का है, जहां मात्र पांच रुपए के लिए एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई है

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:36 am
बिहार में रोज हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद के काको का है, जहां मात्र पांच रुपए के लिए एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई है. हत्या से नाराज लोगों ने जहानाबाद एकंगरसराय मुख्य सड़क पर शव को रखा और विरोध-प्रदर्शन किया. जिससे उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई.70 साल के बुजुर्ग की हत्या: मृतक किसान की पहचान मौसिन आलम उम्र 70 साल निवासी काको थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के रूप में हुई है. वो अपने खेत की सब्जी को रोज की तरह बाजार में बेचने आए थे.
बाजार समिति के एजेंट ने की हत्या: इसी बीच बाजार समिति के एजेंट विक्की पटेल ने मौसिन आलम (मृतक) से रुपए मांगे. जिससे मौसिन आलम (मृतक) ने उसे 10 रुपए दे दिए, लेकिन वह इतने पैसों से नहीं माना और 15 रुपए की मांग करने लगा.5 रुपए को लेकर हुआ था विवाद: जिस पर मौसिन आलम (मृतक) और विक्की पटेल (आरोपी) के बीच विवाद बढ़ गया और उसने मौसिन आलम (मृतक) की छाती पर एक जोर का मुक्का मार दिया. जिससे मौसिन आलम (मृतक) वहीं पर गिर पड़े. घटना के बाद विक्की पटेल (आरोपी) मौके से फरार हो गया.
लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन : आसपास के लोगों ने मौसिन आलम (मृतक) को उठाया, लेकिन वो नहीं उठे, क्योंकि उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. नाराज लोगों ने जहानाबाद एकंगरसराय मुख्य सड़क मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई.
हंगामें के बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.